लिट्टीपाड़ा में भी कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रखी समस्याएं

Updated at : 04 Jan 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा में भी कार्यक्रम के दौरान लोगों ने रखी समस्याएं

लिट्टीपाड़ : पुलिस कप्तान के निर्देश पर बुधवार को थाना परिषर में थाना दिवस पर कॉफी विथ कॉप का आयोजन थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया. उक्त कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने उपस्थित होकर पुलिस प्रशासन के समक्ष अपने-अपने समस्या का समाधान को लेकर […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ : पुलिस कप्तान के निर्देश पर बुधवार को थाना परिषर में थाना दिवस पर कॉफी विथ कॉप का आयोजन थाना प्रभारी विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया. उक्त कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के मुखिया, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने उपस्थित होकर पुलिस प्रशासन के समक्ष अपने-अपने समस्या का समाधान को लेकर अपनी बातें रखी.

थाना प्रभारी श्री सिंह ने ग्रामीणों की सामान्य समस्याएं सुनीं और उसका समाधान किया. उन्होंने इस कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आम जन की समस्या के समाधान हेतु अनोखी पहल का आयोजन किया गया है. जहाँ ग्रामीणों का ऑन दा स्पोर्ट समस्या का समाधान किया जायेगा. इसको लेकर मुखिया ग्राम प्रधान को लोगों को जानकारी देने की अपील की और बताया गया कि पुलिस इस अनोखे पहल के जरिए हर रविवार को 11 से 12 बजे तक थाने के पदाधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola