अधेड़ ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated at : 14 Oct 2017 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
अधेड़ ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

फरक्का. फरक्का बैरेज परियोजना अंतर्गत सेंटर वर्कशॉप गैरेज में एक अग्निशमन वाहन चालक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान उत्पल दत्त (49 वर्ष) के रूप में की गयी है. मामले की जानकारी तब हुई जब वह सुबह देर तक बाहर नहीं आया. इसके बाद कमरे में जा कर सेंटर के कर्मियों […]

विज्ञापन

फरक्का. फरक्का बैरेज परियोजना अंतर्गत सेंटर वर्कशॉप गैरेज में एक अग्निशमन वाहन चालक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान उत्पल दत्त (49 वर्ष) के रूप में की गयी है. मामले की जानकारी तब हुई जब वह सुबह देर तक बाहर नहीं आया. इसके बाद कमरे में जा कर सेंटर के कर्मियों ने देखा तो उत्पल का शव पंखे से लटक रहा था.

जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. मृतक के भाई उत्तम दत्त ने बताया कि उत्पल दूसरे से पैसे लेकर सूद पर लगाने का काम किया करता था. कई जगह उसका पैसा फंस गया था, जिससे उस पर कर्ज बढ़ता जा रहा था. इसे लेकर महाजन उस पर पैसा चुकाने का दवाब दे रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola