धुर्वा में मोबाइल चोरी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में 40 वर्षीय व्यक्ति घायल

Updated:
विज्ञापन

धुर्वा थाना रांची

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के धुर्वा में मोबाइल चोरी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. 40 वर्षीय जगदीश रजक पर बेल्ट और लाठी से जानलेवा हमला किया गया. घायल जगदीश का इलाज जारी है.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी सरना स्थल के समीप मोबाइल चोरी के विवाद में 40 वर्षीय जगदीश रजक पर हमला करने का मामला सामने आया है. घटना 15 सितंबर की बतायी गयी है. मारपीट में गंभीर रूप से घायल जगदीश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस संबंध में उनकी पत्नी सावित्री देवी ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मोबाइल चोरी को लेकर हुआ था विवाद

सावित्री देवी ने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को उनके किरायेदार सुलेश्वर कुमार का मोबाइल चोरी हो गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मौसीबाड़ी निवासी अमित कुमार और उसकी मां सुनीता देवी ने मोबाइल चोरी किया था. जानकारी मिलने के बाद सावित्री देवी आरोपी के घर गयीं और मोबाइल वापस लेकर आयीं.

बाजार जाने के दौरान घेरकर हमला करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, इसी बात को लेकर रंजिश रखते हुए 15 सितंबर को जगदीश रजक जब शालीमार बाजार जा रहे थे, तभी रितेश महतो के घर के पास अमित बड़ाईक और रितेश महतो ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि दोनों ने बेल्ट और लाठी से जगदीश के साथ मारपीट की. हमले में वह घायल होकर जमीन पर गिर गये.

पारस अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजन घायल जगदीश को इलाज के लिए पारस अस्पताल ले गये, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola