प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

बगड़ू थाना क्षेत्र के बड़चोरगाई में बीते रात्रि बड़चोरगाई निवासी कालीचंद उरांव पिता स्व बुदय उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

खिजरी के युवती के साथ 5 वर्षों से लिविंग रिलेशनशिप में था युवक,गाँव के महिला से भी था प्रेम प्रसंग

फोटो फांसी के फंदे पर झूलता युवक

आपके शहर में

विज्ञापन

किस्को. बगड़ू थाना क्षेत्र के बड़चोरगाई में बीते रात्रि बड़चोरगाई निवासी कालीचंद उरांव पिता स्व बुदय उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है.परिजनों के अनुसार युवक का गांव के ही एक 35 वर्षीय शादीशुदा महिला से बीते एक वर्ष से अधिक समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला द्वारा युवक पर शादी समेत कई अन्य मामलों को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था. जिसे युवक सहन नहीं कर पाया व आत्महत्या कर ली. फांंसी लगने से पूर्व युवक ने महिला से फोन पर बात की थी. युवक बुधवार को रानीगंज बाजार गया हुआ था, जहां से आने के बाद घर बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इसकी जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी गयी. मृतक युवक पांच वर्ष से चट्टी के खिजरी निवासी 20 वर्षीय युवती के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहता था. जिससे युवक का एक दो वर्ष का बच्चा हैं. बीते कुछ दिनों से युवती अपने मायके में रह रही थी.फिलहाल शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola