पीने की पानी के लिए भी लोगों को करनी पड़ती है मशक्कत

लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र का वार्ड नंबर तीन आज बुनियादी सुविधाओं से भी महरूम है
समस्याओं से घिरा है वार्ड नंबर तीन सुगन साहू लोहरदगा. लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र का वार्ड नंबर तीन आज बुनियादी सुविधाओं से भी महरूम है. यह वार्ड शहर के मध्य में स्थित है लेकिन यहां के लोगों को पीने की पानी के लिए भी भारी मशक्कत करनी पड़ती है. अब तक यहां धरातल पर काम के बजाय घोषणाओं और वादे पर ही जनता को छला गया है .जनता परेशान है .यहां नालियां बजबजा रही है. नालियों के ऊपर स्लैब नहीं है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं होती है. पीने की पानी की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. रोशनी की व्यवस्था नहीं है और ना ही नियमित रूप से सफाई होती है .यहां लोगों का कहना है कि उम्मीदवार तो चुनाव के समय हाथ जोड़कर वोट मांगते हैं और विकास की गंगा बहाने की बात करते हैं. लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनके तेवर में जो बदलाव देखने को मिलता है वह अद्भुत होता है. बाक्स में वार्ड नंबर 3 में मतदाताओं की कुल संख्या 1864 है जिनमें पुरुष 912 और महिला 952 है .इस वार्ड में दुर्गाबाड़ी लेन, ढोडा टोली, बस पड़ाव और गोपीनाथ लेंन मोहल्ले आते हैं. मतदाताओं की राय वार्ड स्कैन में मोहल्ले के लोगों ने अपनी समस्याओं को बड़े ही बेबाक तरीके से रखा. सचिन कुमार ने कहा कि यहां मुख्य समस्या पीने की पानी की है. पानी नहीं रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है .यह समस्या कोई नयी नहीं है. नगर परिषद को चाहिए कि यहां पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था करें ताकि लोगों को सुविधा हो सके .हम होल्डिंग टैक्स सहित नगर परिषद के द्वारा निर्धारित तमाम टैक्स देते हैं लेकिन सुविधा के नाम पर यहां कुछ नहीं है. सुनील वर्मा का कहना है कि नगर परिषद की उपेक्षा के कारण यह मोहल्ला समस्याओं के आगोश में समाया हुआ है . यहां सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. नालियों के ऊपर स्लैब नहीं है. पेयजल का घोर अभाव है जिसके कारण लोग परेशान होते हैं. चीकू घोष ने बताया कि अपनी सबसे बड़ी समस्या है पानी .नगर परिषद की ओर से इसकी व्यवस्था अबिलंब करायी जानी चाहिए. क्योंकि लोग पानी के लिए सालों भर परेशान रहते हैं. इस बार लोग चाहते हैं कि कुछ विकास हमारे वार्ड का भी हो. बबलू साहनी का कहना है कि लोग दमदार उम्मीदवार चाहते हैं, ताकि वार्ड का सर्वांगीण विकास हो सके. सिर्फ बातों से अब काम नहीं चलनेवाला है. महेंद्र साहू का कहना है कि नगर परिषद का वार्ड नंबर 3 अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है. यहां के लोग काफी परेशान है. नगर परिषद चुनाव में लोग चाहते हैं कि कोई दमदार उम्मीदवार हो जो उनकी समस्याओं का समाधान करवा सके. संतोष परही का कहना है कि नगर परिषद चुनाव में इस बार लोग बेहतर उम्मीदवार के चयन के लिए वोट करेंगे. ऐसा उम्मीदवार हो जो उनके सुख-दुख में साथ रहे और उनकी समस्याओं का समाधान करवा सके. लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है .बिजली पानी नाली की मुकम्मल व्यवस्था यहां नहीं है. लोहरदगा नगर परिषद जो जो एकीकृत बिहार का सबसे पुराना नगर परिषद हुआ करता था उसके वार्ड नंबर 3 की आज यह स्थिति है कि लोग पेयजल के लिए भी दर-दर की ठोकरे खाने को विवश है. बाक्स में 03 नंबर वार्ड को आदर्श वार्ड में करेंगे परिवर्तित : निवर्तमान वार्ड पार्षद निवर्तमान वार्ड पार्षद चंदा देवी का कहना है कि वे वार्ड 03 के विकास के लिए सदैव तत्पर रही हैं एवं आगे भी रहेंगी. उन्होंने कहा वैसे कार्य जो अधूरे रह गयए हैं, वे कार्य पूर्ण करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी. इस बार जनता के आर्शीवाद एवं प्यार से यदि दोबारा मौका मिला तो वार्ड 03 को हर हाल में एक आदर्श एव विकसित वार्ड में परिवर्तित करना उनका लक्ष्य होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




