मतदाताओं को प्रेरित किया गया
Lohardaga News Today
भंडरा प्रखंड क्षेत्र में मतदान का औसत बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन द्वारा किया जा रहा है.
फोटो ग्रामीणों को जागरुक करते प्रखंड कर्मी भंडरा. भंडरा प्रखंड क्षेत्र में मतदान का औसत बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन द्वारा किया जा रहा है. जिसमें गांव-गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस क्रम में बीडीओ प्रतिमा कुमारी के द्वारा बीटपी गांव में मतदाताओं के साथ जनसंवाद कर मतदान औसत बढ़ाने का प्रयास किया गया. विदित हो कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बीटपी मतदान केंद्र में 67.4 फ़ीसदी से मतदान हुआ था. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान कम औसत होने वाले केंद्रो पर प्रखंड प्रशासन के द्वारा विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बिट्पी मतदान केंद्र में बीडीओ के द्वारा मतदाताओं के साथ जन संवाद कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. जन संवाद में स्थानीय बी एल ओ एवं ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों के द्वारा बीडीओ से जनसंवाद करते हुए मतदान का औसत बढ़ाने का आश्वासन ग्रामीणों द्वारा दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए