शहरी क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

नगरपालिका (आम) निर्वाचन में मतदाता जागरूकता के लिए गठित स्वीप कोषांग की ओर से शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक किया.

विज्ञापन

लोहरदगा. नगरपालिका (आम) निर्वाचन में मतदाता जागरूकता के लिए गठित स्वीप कोषांग की ओर से शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक किया. इसमें स्वीप कोषांग की टीम द्वारा सरना टोली के आंगनवाड़ी केंद्र, रघुनंदन लेन और नाई टोली में मतदाताओं को 23 फरवरी 2026 के दिन सुबह 7 से शाम पांच बजे तक मतदान अवधि की जानकारी दी गयी. साथ ही मतदान के महत्व को बताते हुए मतदाता प्रतिज्ञा दिलायी गयी. इस कार्य में कोषांग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह में नि:शुल्क नेत्र जांच लोहरदगा . कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा वित्त पोषित कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह लोहरदगा द्वारा संचालित विकास भारती बिशनपुर में जिला अंधापन नियंत्रण समिति लोहरदगा एवं जीवन ज्योति ट्रस्ट रांची के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र रोग के रोगियों की नि:शुल्क स्क्रीनिंग हुई. नेत्र सहायक संजू कुमारी गुप्ता के द्वारा आंख रोग से संबंधित 75 मरीजों का आंखों का जांच कर निशुल्क परामर्श दिया गया. साथ ही मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 41 मरीजों को चिन्हित कर लेंस प्रत्यारोपण सह मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए कल्याण अस्पताल में भर्ती किया गया. रांची के प्रख्यात नेत्र सर्जन डॉ वीरेंद्र कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन सह लैंस प्रत्यारोपण आठ फरवरी को किया जायेगा. सभी मरीजों का निशुल्क ब्लड शुगर जांच, बीपी 53 मरीजों का, 62 पैथोलॉजिकल जांच की गयी. इस शिविर में डॉक्टर केसी लाल, नेत्र सहायक संजना गुप्ता, प्रबंधक प्रणव पाठक, राजीव रंजन, मुकेश साहू, अरुण राम, जमुना देवी, सुखमय कुंडू, वरुण सिंह, सीमा कुमारी, यशिका तिग्गा, शांति धान, सरोज कुमारी, ललिता देवी अनीता उरांव आदि का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola