जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, अधिकारियों ने मामला सुलझाया

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के भौरों नदी टोली में जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गयी थी

विज्ञापन

फोटो ग्रामीणों के साथ बैठक करते बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी भंडरा. प्रखंड के भौरों नदी टोली में जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गयी थी, लेकिन समय पर प्रशासनिक हस्तक्षेप से विवाद को शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया. बीडीओ प्रतिमा कुमारी और सीओ दुर्गा कुमार , थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर दोनों पक्षों से बातचीत की और विवाद को शांत कराया. दरअसल भौरों के सुखदेव उरांव की जमीन पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने घर बना लिया है. भौरों के बानु उरांव, धुठना उरांव व सुखदेव उरांव ने बताया की मामले को लेकर प्रखंड में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. इधर दूसरे पक्ष का कहना है की वे काफ़ी वर्षो से यहां रहते आ रहे है. इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और विवाद को शांत कराया. सीओ दुर्गा कुमार ने आदिवासी परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि दोनों पक्षों के बीच शांति और सौहार्द बनाये रखा जाये. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाया जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola