लोहरदगा के गुरुकुल भारती में रक्षाबंधन की धूम, छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर बांधी प्रेम की राखी

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा गुरुकुल भारती में राखी बांधते स्कूली बच्चियां | Prabhat Khabar

लोहरदगा के गुरुकुल भारती एजुकेशनल एकेडमी में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर रक्षा का संकल्प लिया.

विज्ञापन

लोहरदगा : मिशन चौक स्थित गुरुकुल भारती प्रांगण में रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया. वहीं छात्रों ने अपनी बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रक्षाबंधन के सामाजिक महत्व से कराया परिचित

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा. बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व की जानकारी दी गयी. शिक्षकों ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम के साथ आपसी सहयोग, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है.

शिक्षक-विद्यार्थियों ने निभायी अहम भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उपस्थित सभी लोगों ने पर्व की भावना को आत्मसात करते हुए आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया.

ये भी पढ़ें: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, भाई-बहनों ने लिया रक्षा का संकल्प


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola