बाइक दुर्घटना में तीन घायल, एक रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन

बाइक दुर्घटना में तीन घायल, एक रिम्स रेफर

विज्ञापन

भंडरा. भंडरा-लोहरदगा मुख्य सड़क पर भैंसमुंडो नहर पुलिया के पास दो बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गयक. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया. घायलों में उदरंगी गांव निवासी विक्रम उरांव (पिता पतलू उरांव) की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है. वहीं, हिसरी (किस्को) निवासी बुजुर्ग रऊफ अंसारी (66 वर्ष) को लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा गया है. दुर्घटना में मामूली रूप से घायल तीसरे युवक जितेंद्र उरांव (14 वर्ष, पिता राजदेव उरांव, ग्राम उदरंगी) को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दे दी. किस्को में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित

आपके शहर में

विज्ञापन

किस्को. केंद्र सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 16 जून को किस्को में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें क्षेत्र के लगभग 70-80 किसानों और कृषि हितधारकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र की प्रधान वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ने किया. उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया. कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों पर विचार रखे. मौके पर डॉ देवकांत, डॉ धर्मा, पंकज सिंह, मुकेश कुमार और कौशिक चटर्जी उपस्थित थे. विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत तकनीकों, जैविक आदानों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और कम लागत वाली खेती की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह पद्धति लागत घटाने के साथ मृदा उर्वरता और मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. अंत में किसानों से इस पद्धति को अपनाने की अपील की गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola