बारिश से तापमान में आयी गिरावट

Updated:
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को लगभग 12 बजे से बारिश शुरू हुई जो लगातार 3 बजे तक होती रही. झमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है.

विज्ञापन

फोटो झमाझम बारिश का दृश्य लोहरदगा. जिले में गुरुवार को लगभग 12 बजे से बारिश शुरू हुई जो लगातार 3 बजे तक होती रही. झमाझम बारिश से गर्मी से लोगों को राहत मिली है. वही इस बारिश से खेतों में लगी सब्जी को लाभ हुआ है. उमस भरी गर्मी के बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है. तापमान में भी गिरावट आयी है. लोगों का कहना है कि लोहरदगा जिले का मौसम ऐसा ही है जब कभी तापमान में अत्यधिक वृद्धि होती है उसके बाद बारिश होती है. किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतों में लगी सब्जी को काफी लाभ हुआ है. रोजाना खेतों की पटवन कर फसल को बचाने के लिए परेशान रहना पड़ता था. लेकिन इस बारिश के बाद खेतों की पटवन का रोजाना जरूरत नहीं पड़ेगी. भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद अभी लगभग एक सप्ताह खेतों को पटवन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी .इसके अलावा फसलों में लगने वाली बीमारी से भी राहत मिलने की संभावना है. बारिश बंद होने के बाद सड़कों में चहल-पहल दिखने लगा. लंबे समय से गर्मी की मार झेल रहे लोग बारिश के बाद राहत महसूस का रहे हैं . हालांकि आंधी तूफान से कुछ नुकसान भी हुई. कहीं पेड़ की डाली गिर गई तो कहीं प्रचार के लिए लगाया गया होर्डिंग उड़ गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola