नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण स्थगित हुआ तेली महाअधिवेशन

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 04 Feb 2026 9:24 PM

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता के कारण स्थगित हुआ तेली महाअधिवेशन

विज्ञापन

लोहरदगा़ छोटानगपुरिया तेली उत्थान समाज लोहरदगा की बैठक तेली धर्मशाला लोहरदगा में हुई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू ने की. इसमें जिला समिति के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे. बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 18 फरवरी को होने वाले तेली महाअधिवेशन के संदर्भ में विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया गया कि नगर पालिका चुनाव के कारण आचार संहिता लगा हुआ है इस परिस्थिति में कार्यक्रम नहीं किया जा सकता. यह कार्यक्रम आचार संहिता समाप्त होने पर आयोजित किया जा सकता है. साथ ही समाज के पदाधिकारियों द्वारा प्रखंडों का दौरा कर प्रखंड स्तरीय समिति बनायी जायेगी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला समिति के जो भी पदाधिकारी समाज द्वारा आहूत बैठक में लगातार तीन बार अनुपस्थित रहेंगे उन्हें कारण पृच्छा कर पद मुक्त किया जा सकता है. कहा गया कि तेली समाज के जिला समिति का पुनर्गठन होली के बाद होेगा. समिति में सक्रिय कार्यकर्ता को सम्मिलित किया जायेगा. बैठक में जिला अध्यक्ष प्रो शिव दयाल साहू, महासचिव सोहन साहू, उपाध्यक्ष विदेशी साहू, सचिव लखपति साहू, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर साहू उर्फ मुन्ना साहू सह कोषाध्यक्ष राम बिलास साहू उपस्थित थे़ रवि रौशन बेक ने नहीं किया नामांकन

लोहरदगा. कांग्रेस कार्यकर्ता रवि रौशन बेक ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. इसे लेकर लगातार अटकलें लगायी जा रही थीं. वह चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके थे लेकिन पार्टी ने जब उनके स्थान पर किसी अन्य को समर्थन देने की घोषणा की तो उन्होंने अपना इरादा बदल दिया. रवि सांसद सुखदेव भगत के काफी करीबी माने जाते हैं.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola