सुदिव्य सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू
पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहु | Prabhat Khabar Network
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर धीरज प्रसाद साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने इसे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है.
लोहरदगाः झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है. राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड की राजनीति और राज्य की जनता के लिए अपूरणीय क्षति है.
आपके शहर में
धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी और जनता के बीच अपनी सक्रिय पहचान बनायी. वे लोगों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहते थे. उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हो गयी है.
ये भी पढ़ें- TMC सांसद नदीमुल हक के रांची, कोलकाता और दिल्ली सहित कई ठिकानों पर ED की रेड
सहज और मिलनसार व्यक्तित्व को किया याद
पूर्व सांसद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का व्यक्तित्व सहज, मिलनसार और जनसरोकारों से जुड़ा हुआ था. उनके साथ बिताये समय और उनके कार्यों को हमेशा याद किया जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड ने एक सक्रिय और कर्मठ जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.
शोकाकुल परिवार के प्रति जतायी संवेदना
धीरज प्रसाद साहू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाज शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है. उन्होंने ईश्वर से परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
ये भी पढ़ें- Sudivya Kumar Sonu ने गिरिडीह के लिए देखे थे बड़े सपने, पूरा होने से पहले ही छोड़ गए दुनिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए