सेन्हा में 1516 नो-मैपिंग मतदाताओं की होगी सुनवाई, 24 अगस्त से पंचायत भवनों में शुरू होगी प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

lohardaga

सेन्हा प्रखंड में 1516 मतदाताओं के नाम नो-मैपिंग सूची में आने के बाद उनकी सुनवाई 24 अगस्त से शुरू होगी। यह प्रक्रिया विभिन्न पंचायत भवनों में पूरी की जाएगी।

विज्ञापन

सेन्हा, लोहरदगा: अंचल कार्यालय में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एसआईआर को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड निबंधन निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार भगत ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में सीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों के अंतर्गत करीब 1516 मतदाताओं के नाम नो-मैपिंग सूची में आए हैं. सभी संबंधित मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से सूचना के लिए नोटिस दिया जा चुका है. इन मतदाताओं की सुनवाई 24 अगस्त से प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवनों में की जाएगी.

उन्होंने बताया कि सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नो-मैपिंग मतदाताओं की मैपिंग की जाएगी. 24 अगस्त को अलौदी, अरु और तोड़ार पंचायत भवन में सुनवाई होगी. इस दौरान सीओ, बीडीओ सेन्हा एवं श्रम अधीक्षक गुमला मौजूद रहेंगे.

बैठक में जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर साहू, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola