ईद मिलादुन्नबी को लेकर किस्को थाना में शांति समिति की बैठक, जुलूस के रूट और सुरक्षा पर चर्चा
बैठक में मौजूद लोग
आगामी ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए किस्को थाना में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट, समय और विधि-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई.
लोहरदगा: आगामी ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शनिवार को किस्को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने की.
आपके शहर में
बैठक में पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट, समय और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है. इसे सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं.
उन्होंने लोगों से अपील की कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.
बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. सभी ने एक स्वर में कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा. मौके पर प्रखंड के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, अंजुमन कमेटी के सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए