चांपी पशु चिकित्सालय में चोरी, ताला तोड़कर फ्रीज-इनवर्टर समेत लाखों का सामान ले गए चोर
कुड़ू के बड़की चांपी स्थित पशु चिकित्सालय में अज्ञात चोरों ने रात में धावा बोला. ताला तोड़कर फ्रीज, इनवर्टर, बैटरी और सोलर पैनल सहित लाखों के सामान पार कर दिए. सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ.
कुड़ू, लोहरदगा: प्रखंड के बड़की चांपी स्थित पशु चिकित्सालय में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने गेट और कमरे का ताला तोड़कर फ्रीज, इनवर्टर सेट, बैटरी, सोलर पैनल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया. घटना की जानकारी शनिवार को पशु चिकित्सालय के कर्मियों के कार्यालय पहुंचने पर हुई.
आपके शहर में
पशु चिकित्सालय के अनुसेवक सूरज कुमार राम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कार्यालय बंद कर घर लौट गए थे. शनिवार सुबह करीब 10 बजे कार्यालय पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला. कमरे का ताला भी टूटा हुआ था. अंदर जाने पर इनवर्टर सेट, बैटरी, सोलर पैनल और फ्रीज समेत अन्य सामान गायब मिले.
इसके बाद घटना की सूचना बड़की चांपी पुलिस पिकेट को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की. शाम को कुड़ू थाना में लिखित आवेदन दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए