भाजपा और कांग्रेस में बगावत, अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा
भाजपा और कांग्रेस में बगावत, अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ अपनों ने ही खोला मोर्चा
लोहरदगा. भाजपा ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के कार्यकर्ता अनिल उरांव को नगर परिषद अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित करते हुए उन्हें समर्थन देने की बात कही है. अनिल उरांव ने पार्टी के नेताओं के साथ जाकर पर्चा भी दाखिल कर दिये है़ं लेकिन पार्टी के निर्णय को दरकिनार करते हुए बुधवार को भाजपा के लक्ष्मी नारायण भगत ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया. इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने भी संतोष उरांव को अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए बड़े तामझाम के साथ उनका नामांकन कराया. लेकिन बुधवार को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल डुंगडूंग ने पार्टी के निर्णय को चुनौती देते हुए लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अपना पर्चा दाखिल कर दिया है. इसके पहले कांग्रेस पार्टी के प्रभात भगत और सतीश रंजन उरांव ने भी कांग्रेस पार्टी के निर्णय के खिलाफ जा कर पर्चा दाखिल कर चुके हैं. महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच कर रही पुलिस
कुड़ू़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला ने बताया हैं कि घर पर अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए