रक्षाबंधन को लेकर कुड़ू के बाजार गुलजार, 10 से 200 रुपये तक की राखियां दे रहीं आकर्षण
कुड़ू में सजी राखी की दुकान | Prabhat Khabar
रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर कुड़ू के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. राखी और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है.
कुड़ू : लोहरदगा जिले के कुड़ू में भाई-बहन धन को लेकर सजी राखी व मिठाई की दुकानेंके प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर कुड़ू के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार सज गये हैं. शहरी क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक राखी की दुकानें लगी हैं, जबकि मिठाई की दुकानों पर भी विभिन्न किस्मों की मिठाइयां उपलब्ध हैं. ग्रामीण इलाकों में सड़क किनारे, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर राखी की अस्थायी दुकानें लगायी गयी हैं.
आपके शहर में
10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध
बाजार में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं. दुकानदारों ने बच्चों से लेकर युवतियों और महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन और रंगों की राखियां मंगायी हैं.
कारोबारियों में उत्साह
मिठाई दुकानों में कुड़ू की प्रसिद्ध लोढ़ा मिठाई के अलावा काजू बर्फी, डोडा बर्फी, पेड़ा समेत कई अन्य मिठाइयां सजी हैं. पर्व को लेकर दुकानदारों ने पर्याप्त स्टॉक रखा है. रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी के लिए बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है इससे कारोबारियों में उत्साह है.
ये भी पढ़ें: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलगी में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, भाई-बहनों ने लिया रक्षा का संकल्प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए