मुक्तिधाम में Prabhat Khabar ने चलाया पौधरोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा के मुक्तिधाम में प्रभात खबर ने चलाया पौधरोपण अभियान. पर्यावरण संरक्षण और अधिक पेड़ लगाने के लिए लोगों को किया जागरूक। जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

लोहरदगाः पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभात खबर की ओर से लोहरदगा स्थित मुक्तिधाम परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का दिलाया संकल्प

मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता मन्ना ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण से परिसर का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बनेगा. इस दौरान लोगों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया.

ये भी पढ़ें- झारखंड में रक्षाबंधन की छुट्टी में भी खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

पौधों की सुरक्षा भी सामूहिक जिम्मेदारी

समाजसेवी बिनोद सिंह ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल भी जरूरी है. उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने और पौधों की जिम्मेदारी लेने की अपील की. स्थानीय लोगों ने प्रभात खबर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे आयोजनों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है. मौके पर मौजूद लोगों ने समाज के सभी वर्गों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण की अपील की. कार्यक्रम में मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता मन्ना, समाजसेवी बिनोद सिंह, सोहन साहू, संजय बर्मन, गोपी कुंवर, बिनोद कुमार महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola