लोहरदगा : ओमिक्रोन से निपटने के लिए कुड़ू में 80 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार

Updated at : 06 Jan 2022 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : ओमिक्रोन से निपटने के लिए कुड़ू में 80 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार

वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोन से निबटने के लिए प्रखंड प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. प्रखंड के चीरी पीएचसी को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है

विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोन से निबटने के लिए प्रखंड प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. प्रखंड के चीरी पीएचसी को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है, जहां कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए 80 बेड बनाये गये हैं. इसमें 30 बेड आॅक्सीजनयुक्त बनाये गये हैं. जिला व प्रखंड प्रशासन के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति से लेकर उनकी सुरक्षा व कोरोना पीड़ित मरीजों का समुचित इलाज की व्यवस्था करनी है.

बताया जाता है कि तीन साल पहले बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीरी को जिला प्रशासन व कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं दी गयी है. नतीजा चीरी पीएचसी में दो साल बाद भी न तो चिकित्सक और न ही स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की गयी है. जिला प्रशासन द्वारा दो साल पहले चीरी में कोविड केयर सेंटर बनाया गया था, जहां कोरोना मरीज को इलाज सदर अस्पताल लोहरदगा की अधीन किया जा रहा था.

बताया जाता है कि चीरी पीएचसी में आक्सीजन प्लांट लगाया गया है. बीडीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि चीरी पीएचसी को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है. जिले के कोरोना पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जायेगा. कोरोना से निबटने को लेकर प्रखंड प्रशासन जिला प्रशासन के निर्देश पर पूरी तरह तैयार है. इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुलामी होरो ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर काम किया जायेगा. सदर अस्पताल से कोविड केयर सेंटर का संचालन व निगरानी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola