बिना लाइसेंस चल रहीं कई दुकानों को नोटिस, मीट संचालकों को सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रहीं कई दुकानों को नोटिस, मीट संचालकों को सख्त निर्देश

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ मोईन अख्तर के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया. टीम ने चेकनाका, पावरगंज चौक, सोमवार बाजार, बगड़ू रोड और डाक बंगला रोड स्थित किराना दुकानों, जनरल स्टोर और मीट-मुर्गा प्रतिष्ठानों की जांच की. इस कार्रवाई से मिलावटखोरों और बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा रहा. जांच के लिए लैब भेजे गये सैंपल : पावरगंज चौक स्थित मेसर्स राम विस्टु भंडार और मेसर्स बासु स्टोर से सब्जी मसाला, खुला मैदा, चॉकलेट और हल्दी पाउडर के वैधानिक नमूने लिये गये. इन्हें रासायनिक एवं गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम (रांची) भेजा गया है. राम विस्टु भंडार में खाद्य सामग्रियों का भंडारण मानक के अनुरूप नहीं पाये जाने पर संचालक को सुधार का नोटिस जारी किया गया. अवैध रूप से चल रही दुकानों पर कार्रवाई : निरीक्षण के दौरान करीब आधा दर्जन ऐसी दुकानें मिलीं, जो बिना वैध लाइसेंस या मानक के विपरीत निबंधन लेकर संचालित हो रही थीं. इन सभी को तत्काल नोटिस थमाया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मीट दुकानों के लिए सख्त गाइडलाइन : उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मीट-मुर्गा दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया. संचालकों को नगर परिषद से एनओसी लेकर एफएसएसएआइ पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया. सभी संचालकों को स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन और सुरक्षित भंडारण समेत 15 बिंदुओं का लिखित दिशा-निर्देश दिया गया. टीम ने कर्मियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण मांस उपलब्ध कराने की हिदायत दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola