नामांकन प्रक्रिया पूरी, स्क्रूटनी आज

Updated:
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी, स्क्रूटनी आज

विज्ञापन

लोहरदगा़ नगरपालिका (आम) निर्वाचन के अंतर्गत नाम निर्देशन का कार्य बुधवार को संपन्न हो गया. सभी नामांकित नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (स्क्रूटनी) पांच फरवरी (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक की जायेगी. इच्छुक प्रत्याशी छह फरवरी (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. प्रत्याशियों के बीच निर्वाचन चिह्न का आवंटन 07 फरवरी (शनिवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया जायेगा. मतदान 23 फरवरी (सोमवार) पूर्वाह्न सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगा. मतगणना 27 फरवरी (शुक्रवार) को प्रातः आठ बजे से कृषि बाजार समिति लोहरदगा में होगी. कैरो थाना में महिला के गुमशुदगी को लेकर सन्हा दर्ज कैरो़ कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे गांव निवासी सुखलाल उरांव की 32 वर्षीय पत्नी बिरसमुनी उरांव घर से लापता हो गयी. इस सबंध में कैरो थाना में सन्हा दर्ज कराया गया है. सुखलाल ने कैरो थाना में दिये लिखित आवेदन में कहा है कि एक फरवरी को हम अपने बच्चों के साथ खेत में काम करने गये थे. मेरी पत्नी बोली थी कि हम दोपहर में खाना लेकर आयेंगे, जब वह नहीं आयी तो हम वापस गये तब वह घर से गायब मिली. काफी खोजबीन करने के बाद भी अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola