Lohardaga News: भंडरा में 30 अगस्त को होगा पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
भंडरा के ठाकुरबाड़ी मंदिर में 30 अगस्त को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ का उद्देश्य लोगों में मां गायत्री के प्रति श्रद्धा और महामंत्र के महत्व को बढ़ाना है।
भंडरा, लोहरदगा: भंडरा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में 30 अगस्त को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा. गायत्री परिवार की ओर से आयोजित इस महायज्ञ का उद्देश्य लोगों में मां गायत्री के प्रति श्रद्धा जागृत करना और गायत्री महामंत्र के महत्व की जानकारी देना है.
आपके शहर में
गायत्री परिवार के अनुसार यज्ञ के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक रूप से जागरूक करने और जीवन को सफल बनाने का संदेश दिया जायेगा. कार्यक्रम के आयोजन में गायत्री परिवार की सक्रिय सदस्य निर्मला बहन समेत लोहरदगा के समस्त गायत्री परिवार के सदस्य सहयोग करेंगे.
आयोजकों ने लोगों से पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए