Lohardaga News: मैना बगीचा में भव्य होगा करमा पर्व, सरना समिति ने पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गठित की समितियां

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के मैना बगीचा में करमा पर्व को लेकर सरना समिति की बैठक हुई। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है।

विज्ञापन

लोहरदगा : करमा पर्व को लेकर मैना बगीचा में सरना समिति की बैठक हुई. इसमें लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैना बगीचा में करमा पर्व भव्य रूप से मनाया जायेगा. पूजा स्थल की साफ-सफाई, पूजा की तैयारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा है करमा पर्व

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि करमा आदिवासी समाज का महान पर्व है. यह केवल त्योहार नहीं, बल्कि संस्कृति, पहचान, भाईचारे और प्रकृति के साथ अटूट रिश्ते का प्रतीक है. करम राजा बहन-भाई के पवित्र प्रेम और प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हैं.

उन्होंने कहा कि आज के समय में अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपरा को और मजबूत करने की आवश्यकता है. युवा पीढ़ी को करमा पूजा के महत्व से परिचित कराना जरूरी है. उन्होंने कहा कि वह हर कदम पर सरना समिति के साथ हैं और सभी के सहयोग से मैना बगीचा में इस बार भी करमा पर्व भव्य रूप से मनाया जायेगा.

प्रशासन से समन्वय कर होंगी व्यवस्थाएं

सांसद ने कहा कि करमा पर्व के अवसर पर मैना बगीचा में जिला भर से लोग पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी.

बैठक में सीताराम भगत, अभिनव सिद्धार्थ, मनोज भगत, मनोज सोन तिर्की, संतोष केरकेट्टा, अनमोल भगत, वीरेंद्र भगत, प्रदीप उरांव, आशीष उरांव, रोहित उरांव, शंकर भगत, संदीप उरांव, विनोद उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola