Lohardaga News: मैना बगीचा में भव्य होगा करमा पर्व, सांसद सुखदेव भगत बोले- संस्कृति और पहचान का प्रतीक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

लोहरदगा के मैना बगीचा में करमा पर्व को लेकर सरना समिति की बैठक हुई। सांसद सुखदेव भगत ने पर्व को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

लोहरदगा : करमा पर्व को लेकर मैना बगीचा में सरना समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैना बगीचा, लोहरदगा में करमा पर्व भव्य रूप से मनाया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी

बैठक में करमा पूजा स्थल की साफ-सफाई, पूजा की तैयारी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां भी सौंपी गयीं.

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि करमा पर्व आदिवासी समाज का महान पर्व है. यह केवल त्योहार नहीं, बल्कि संस्कृति, पहचान, भाईचारे और प्रकृति के साथ अटूट रिश्ते का प्रतीक है. करम राजा बहन-भाई के पवित्र प्रेम और प्रकृति की रक्षा का संदेश देते हैं.

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपरा को और मजबूत करने की आवश्यकता है. युवा पीढ़ी को करमा पूजा के महत्व को समझना होगा. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से इस बार भी मैना बगीचा में करमा पर्व को ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाया जायेगा.

प्रशासन के सहयोग से होंगी व्यवस्थाएं

सांसद ने कहा कि करमा पर्व के अवसर पर मैना बगीचा में जिला भर से लोग पहुंचते हैं. ऐसे में प्रशासन से समन्वय कर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी. उन्होंने सरना समिति को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

बैठक में सीताराम भगत, अभिनव सिद्धार्थ, मनोज भगत, मनोज सोन तिर्की, संतोष केरकेट्टा, अनमोल भगत, वीरेंद्र भगत, प्रदीप उरांव, आशीष उरांव, रोहित उरांव, शंकर भगत, संदीप उरांव, विनोद उरांव सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola