जेएमएम का पार्टी स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया

Updated at : 27 Feb 2025 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
जेएमएम का पार्टी स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी व जिला संयोजक मंडली के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड के कैरो मुहर्रम मेला टांड में प्रखंड कमेटी पुनर्गठन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

फोटो बैठक में सामिल कार्यकर्ता कैरो. झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी व जिला संयोजक मंडली के निर्देशानुसार गुरुवार को प्रखंड के कैरो मुहर्रम मेला टांड में प्रखंड कमेटी पुनर्गठन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य समीद अंसारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नीति सिंद्धान्तों की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी संगठन से जुड़कर पार्टी संगठन के हित मे कार्य करें. पार्टी संगठन में पद लेना मकसद नहीं होना चाहिए, बल्कि सेवा की भावना होनी चाहिये. जनसेवा ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए. सभी मिलजुलकर पार्टी संगठन के हित मे कार्य करें तथा सरकार के जनकल्याणकरी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम करें. बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष के लिये मो सजाद, उपाध्यक्ष अख्तर अंसारी, सीताराम उरांव, सचिव धनपत उरांव, कोषाध्यक्ष सुखदेव उरांव, सह सचिव संजीव शुक्ला व सदस्य के लिये मतलूब अंसारी, राजकिशोर उरांव, मंजुल अंसारी, तौहिद अंसारी, सकलु उरांव, रेयाज अंसारी, शकील अंसारी का नाम चयन किया गया. जिसे सर्वसम्मति से पारित करते हुए जिला संयोजक मंडली को अग्रसारित किया गया. मौके पर सभी पंचयात पंचायतों के अध्यक्ष सचिव और सर्वसम्मति से नव प्रस्तावित प्रखंड अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत अतिथियों द्वारा पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर किया गया. मौके पर अंगनु उरांव, अशोक पहान, रुपा उरांव, रिजवान अंसारी, सन्तोष कुमार, संदीप उरांव, रतिया उरांव, सनुप ठाकुर, मो सजाद अंसारी, बहुरा उरांव, रिजवान अंसारी, कमला भगताइन, सबिता उरांव, अनिता उरांव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola