बैंक हड़ताल का बाजार में असर, नकदी के लिए भटकते रहे लोग

Updated:
विज्ञापन

बैंक हड़ताल का बाजार में असर, नकदी के लिए भटकते रहे लोग

विज्ञापन

लोहरदगा़ बैंक में हड़ताल का असर बाजार में देखने को मिला. तीन दिन से बैंक बंद रहने के बाद चौथे दिन बैंक कर्मियों की हड़ताल प्रभावी रही. बैंक का ताला नहीं खुला.बैंक हड़ताल की जानकारी आम लोगों को नहीं थी. आम लोग अन्य दिनों के जैसा बैंक आयें. लेकिन बैंक में ताला बंद था. चार दिनों से बैंक से कारोबार नहीं होने से बाजार भी प्रभावित हो रहा है. लोगों को बैंक से नकदी की प्राप्ति नहीं हो रही है. आम लोग बैंक से निकासी नहीं होने से परेशान रहें. बैंकों की हड़ताल में कुछ निजी बैंक शामिल नहीं थे लेकिन बैंक इंप्लाइज यूनियन के लोगों ने उन बैंकों को भी बंद करवा दिया. इससे ग्राहकों को परेशानी हुई. पीएन स्मार्ट स्कूल में राष्ट्र प्रेम की दिखी झलक

आपके शहर में

विज्ञापन

किस्को. बंजार स्थित पीएन स्मार्ट स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. स्कूल के सचिव मंगनू प्रसाद साहू ने ध्वजारोहण कर नागरिकों को कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने की सीख दी. प्रिंसिपल प्रतिमा नीरज साहू ने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का आह्वान किया. स्कूली बच्चों ने परेड, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से राष्ट्र प्रेम प्रदर्शित किया. मौके पर नीरज कुमार साहू, शुभम कुमार, अभिभावक और छात्र-छात्राएं काफी संख्या में उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola