हेरिटेज विद्या वैली में स्काउट्स एंड गाइड्स कार्यक्रम शुरू

Updated:
विज्ञापन

मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के हेरिटेज विद्या वैली स्कूल में स्काउट्स एंड गाइड्स कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।

विज्ञापन

लोहरदगा: हेरिटेज विद्या वैली पब्लिक स्कूल में स्काउट्स एंड गाइड्स कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट्स एंड गाइड्स की गतिविधियों और इसके महत्व की जानकारी दी गयी. हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स एसोसिएशन, झारखंड राज्य के राज्य आयुक्त बिंदेश्वर साहू और प्रशिक्षक हरिओम प्रसाद ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से विद्यार्थियों में विकसित होने वाले कौशल और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी.

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ टीम भावना से कार्य करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया गया. मुख्य अतिथि परमानंद अग्रवाल और स्कूल के संस्थापक राजू महतो ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी है. स्काउट्स एंड गाइड्स जैसी गतिविधियां बच्चों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

स्कूल की डायरेक्टर नेहा कुमारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सामाजिक और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. स्काउट्स एंड गाइड्स कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. मौके पर पंकज महतो, प्रधानाध्यापिका निशात परवीन, इश्तियाक सर समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मी मौजूद थे. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola