जोरी में डोल जतरा के अवसर पर हरि कीर्तन आयोजित
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन
किस्को के आनंदपुर डाडी टोली के समीप जोरी डोल बगीचा में 100 वर्षों से अधिक समय से मिश्रा समाज की ओर से आयोजित डोल मेला का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
किस्को लोहरदगा. किस्को के आनंदपुर डाडी टोली के समीप जोरी डोल बगीचा में 100 वर्षों से अधिक समय से मिश्रा समाज की ओर से आयोजित डोल मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.राधा-कृष्ण की मूर्तियों को सजाकर झूले (डोल) पर विराजमान कराया गया. इस अवसर पर 12 घंटे का हरिकीर्तन के का आयोजन किया गया. हरि कीर्तन भजन व धार्मिक नारो के उद्घोष से क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय रहा.प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्रा समुदाय की ओर से 100 वर्ष से अधिक समय से लगातार होली के उपलक्ष्य में तृतीया तिथि को डोल मेला आयोजित की जाती रही है. जहां विधिवत पूजा अर्चना कर मेले की शुरुआत की जाती है. जहां दूर दराज से लोग शामिल होते हैं. इस अवसर पर राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का जश्न मनाने के लिए विशेष रूप से हरिकीर्तन और संकीर्तन का आयोजन किया गया. इस दिन श्रद्धालु रंगों (अबीर) से होली खेलते हैं और राधा-कृष्ण की मूर्ति को झूले पर विराजमान कर भक्ति गीतों के साथ झुलाते है.मौके पर विमलेश मिश्रा, शिवनंदन प्रजापति, देवेन्द्र साहू, छेदु साहू, जयकिशोर सिंह, सूरज वर्मा, कृष्णा सिंह, अमरनाथ भगत व अन्य मौजूद रहे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन