ePaper

एम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा में स्वर्ण जयंती समारोह, कहा

Updated at : 05 Feb 2026 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
एम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा में स्वर्ण जयंती समारोह, कहा

एम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा में विद्यालय की स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया.

विज्ञापन

तकनीक के सकारात्मक उपयोग और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें फोटो छात्र को प्रमाण पत्र देते प्रधानाचार्य लोहरदगा : एम श्री राजकीय कृत मध्य विद्यालय नवाडी पाड़ा में विद्यालय की स्वर्ण जयंती वार्षिकोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक शिक्षक बजरंग महतो, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय जिंगी के प्रधानाध्यापक अली रजा अंसारी, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय चितरी डांडू के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम, विज्ञान शिक्षक राहुल कुमार तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अंजुषा उरांव द्वारा संयुक्त रूप से किया. प्रधानाध्यापक अरुण राम ने कहा कि सामूहिक प्रयास से विद्यालय की शैक्षणिक, भौतिक एवं स्वच्छता व्यवस्था में व्यापक परिवर्तन आया है. बच्चों ने बाउंड्री निर्माण हेतु ईंटें उपहार स्वरूप दीं. विद्यालय को माता समिति द्वारा राज्य स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में उपविजेता, स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, प्रमाणीकरण में गोल्ड सर्टिफिकेट तथा स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा हेतु चयन जैसी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं. मुख्य अतिथि एवं संस्थापक शिक्षक बजरंग महतो ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि जिस विद्यालय की नींव उन्होंने रखी थी, वह आज शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती केवल 50 वर्षों का उत्सव नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कहानी है. सीमित संसाधनों से शुरू हुआ यह विद्यालय आज पीएम श्री विद्यालय के रूप में पहचान बना चुका है. विशिष्ट अतिथि अली रजा अंसारी ने कहा कि नवाडी पाड़ा विद्यालय जिले के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुका है. स्वच्छता, हरित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समन्वय यहाँ देखने को मिलता है. वहीं मनीष कुमार ने विद्यालय की 50 वर्षों की यात्रा को संघर्ष, समर्पण और सफलता की मिसाल बताया. उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक के सकारात्मक उपयोग और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने आसामी, कश्मीरी, गुजराती, संथाली और बंगाली भाषाओं में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर आर्यन उरांव एवं अरविंद प्रजापति, अनुशासन में दीपिका उरांव एवं राहुल सोनी तथा शैक्षणिक गतिविधि में आरुषि मिंज एवं जगजीवन उरांव के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा खेलकूद में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण राम, विज्ञान शिक्षक राहुल कुमार, कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका नेमहंती मिंज, सुमित्रा टोप्पो, उजबेला तिर्की, नीलम कुमारी, प्रशिक्षु शिक्षिका दिव्या कुजूर, कंचन काजल धान, सुष्मिता केरकेट्टा, श्रेय टेटे, रीमा मिंज, सीमा कुजूर, अंजना तिर्की, तानिया अग्रवाल, सिफत मेंराज, रीना बखला, एमिलीन कुजूर, अनु केरकेट्टा, तनुजा कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिकी निभायी.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola