रात्रि चौपाल के माध्यम से चलाया गया फाइलेरिया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सिविल सर्जन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल का आयोजन कर जनहित में बीमारी से बचाव की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिया गया.

विज्ञापन

सेन्हा-लोहरदगा: झारखणंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सिविल सर्जन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल का आयोजन कर जनहित में बीमारी से बचाव की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दिया गया.उक्त कार्यक्रम सेन्हा प्रखंड अंतर्गत अरु खास और अरुबांध टोली में शुक्रवार की रात्रि में चौपाल आयोजित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आयोजित किया गया.वही रात्रि चौपाल के माध्यम से उपस्थित अर्रू खास और अर्रू बांधटोली में अंजुमन के सदर सेक्रेटरी एवं 70 से 80 ग्रामीणों को फाइलेरिया की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी. ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया कि रक्त के नमूने लेकर फाइलेरिया परजीवी की जांच की जाती है. फिलहाल बीमारी से बचाव हेतु लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दी जा रहा है और आगे भी विभाग के निर्देश पर रक्त पट संग्रह करने का कार्य भी किया जायेगा. रात्रि चौपाल अरु पंचायत के अन्य विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया.फाइलेरिया के सम्बंध मद स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बताया गया कि रात के समय परजीवी की सक्रियता सबसे अधिक पाया जाता है. रात्रि चौपाल अभियान का आयोजन लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने और प्रारंभिक चरण में रोग का पता लगाकर रोकने में सहायक साबित होगा.चौपाल के दौरान डॉ स्वेता कार्यक्रम प्रबंधक आलोक गुप्ता एम टी एस इंचार्ज गंदुर उराँव,एम पी डब्लू अनुज सिन्हा,मंसूर अंसारी, पिरामल फाउंडेशन से सतीश कुमार,मोनू गुप्ता सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola