मूंगफली की वैज्ञानिक खेती से बढ़ेगा उत्पादन, किसानों को बीज उपचार और कीट-रोग प्रबंधन की दी जानकारी
कार्यक्रम में शामिल किसान
लोहरदगा के हेन्देहास गांव में आत्मा द्वारा मूंगफली की वैज्ञानिक खेती पर कृषक पाठशाला का द्वितीय सत्र आयोजित किया गया. किसानों को उन्नत तकनीकों, बीज उपचार, और रोग प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई.
किस्को, लोहरदगा : पेशरार प्रखंड के हेसाग पंचायत अंतर्गत हेन्देहास गांव में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), लोहरदगा की ओर से एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषोन्नति योजना) के तहत खरीफ मौसम में मूंगफली की वैज्ञानिक खेती पर कृषक पाठशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया.
आपके शहर में
किसानों को उन्नत खेती की तकनीक बतायी
पाठशाला में किसानों को मूंगफली की उन्नत खेती, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, कीट-रोग प्रबंधन और अधिक उत्पादन प्राप्त करने की वैज्ञानिक तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही कृषि विभाग और आत्मा की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी किसानों को बताया गया.
मिलेट मिशन और फसल बीमा की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान किसानों को मिलेट मिशन (मोटा अनाज) के लाभ और फसल बीमा योजना के महत्व की जानकारी दी गयी. मौके पर कई किसानों का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया.
कार्यक्रम में वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, उपमुखिया समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए