पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल, बच्चे की मौत की बात को लेकर हुआ विवाद
सांकेतिक तस्वीर | AI
गढ़वा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि कुछ साल पहले उनके बच्चे की मौत हो गई थी. घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
गढ़वा : छत्तीसगढ़ के सनवाल थाना क्षेत्र के बैरपढ़ गांव निवासी अनिल कुशवाहा की पत्नी सीमा देवी मारपीट की घटना में घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ वर्ष पहले सीमा देवी के एक बच्चे की मौत हो गयी थी. इसी बात को लेकर उसके पति ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गयी.
आपके शहर में
मायके वाले अस्पताल लेकर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीमा देवी के मायके के लोग उसके ससुराल पहुंचे और उसे वहां से लेकर गढ़वा सदर अस्पताल आये. मारपीट की घटना में सीमा देवी के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए