मूंगफली की खेती से बढ़ेगी कमाई! किसानों को बताये गये ये वैज्ञानिक तरीके, मिलेट मिशन और फसल बीमा की भी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल किसान

लोहरदगा के हेसाग में किसानों को मूंगफली की उन्नत वैज्ञानिक खेती की तकनीकों के बारे में बताया गया. कृषक पाठशाला में बीज उपचार, उर्वरक प्रयोग और कीट-रोग प्रबंधन की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

किस्को, लोहरदगा : पेशरार प्रखंड के हेसाग पंचायत अंतर्गत हेन्देहास गांव में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), लोहरदगा की ओर से एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (कृषोन्नति योजना) के तहत खरीफ मौसम में मूंगफली की वैज्ञानिक खेती पर कृषक पाठशाला के द्वितीय सत्र का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसानों को उन्नत खेती की तकनीक बतायी

पाठशाला में किसानों को मूंगफली की उन्नत खेती, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक के प्रयोग, कीट-रोग प्रबंधन और अधिक उत्पादन लेने की वैज्ञानिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही कृषि विभाग और आत्मा की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी.

मिलेट मिशन और फसल बीमा की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान किसानों को मिलेट मिशन (मोटा अनाज) के लाभ और फसल बीमा योजना के महत्व के बारे में बताया गया. मौके पर कई किसानों का रजिस्ट्रेशन भी कराया गया.

कार्यक्रम में वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, उपमुखिया समेत बड़ी संख्या में महिला और पुरुष किसान मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola