भाजपा व आजसू नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने तथा नामांकन के बाद से चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है

विज्ञापन

लो….भाजपा व आजसू नेताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

फोटो प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान मे शामिल भाजपा व आजसू के नेता

आपके शहर में

विज्ञापन

कुड़ू. लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने तथा नामांकन के बाद से चुनावी जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. गुरुवार को तपती गर्मी के बावजूद एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा व आजसू के नेताओं ने प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. मौके पर भाजपा नेता अमित कुमार बंटू ने प्रखंड के सलगी व बड़की चांपी पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में बैठक करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकल्याणकारी योजनाओं की बहार लायी है. आमजन के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कई जन कल्याणकारी वह राष्ट्रहित में योजनाओं का संचालन किये हैं. आज से 10 साल पहले हमारी माता व बहनों को शाम होने का इंतजार करना पड़ता था. लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर घर शौचालय देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है. लोहरदगा लोकसभा सीट पर एनडीए समर्थित उम्मीदवार समीर उरांव भारी मतों से चुनाव जीतकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे . बैठक में पहुंचे आजसू केंद्रीय सचिव लाल गुडडू नाथ शाहदेव ने कहा कि आजसू व भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता एनडीए समर्थित उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए तन मन व धन से जुट जायें. बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता लाल विकास नाथ शाहदेव,आकाश कुमार राजा, ओमप्रकाश कुमार सहित सलगी व बड़की चांपी के भाजपा व आजसू नेता व कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola