लोहरदगा के स्कूलों में चला हाथ धुलाई अभियान, बच्चों को बताये गये स्वच्छता के छह चरण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में 'बिटिया प्रोजेक्ट' के तहत स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर जागरूकता अभियान जारी है. बच्चों को हाथ धोने के महत्व और सही तरीके सिखाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

किस्को (लोहरदगा): पीसीआई इंडिया और हिंडाल्को के संयुक्त सहयोग से लोहरदगा जिले में संचालित अभियान के तहत किस्को और पेशरार प्रखंड में बिटिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर दूसरे जागरूकता अभियान की शुरुआत की गयी है. इसका उद्देश्य बच्चों और समुदाय को हाथों की स्वच्छता, एनीमिया की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है.

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे. | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे. | Prabhat Khabar Network

विभिन्न विद्यालयों में चलाया गया हाथ धुलाई अभियान

इसी क्रम में सोमवार को लोहरदगा यूनिट के विभिन्न विद्यालयों में हाथ धुलाई जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. इसके तहत किस्को प्रखंड के बगरू जामुनटोली हाई स्कूल, नारी नावाडीह स्कूल, देवदारिया स्कूल और तीसिया स्कूल (पाखर क्षेत्र) के साथ पेशरार प्रखंड के दुग्गू हाई स्कूल सहित कई विद्यालयों में गतिविधियां आयोजित की गयीं.

अभियान के दौरान बच्चों और शिक्षकों को हाथ धोने का महत्व, सही समय और हाथ धोने के छह चरणों की जानकारी दी गयी. साथ ही हैंडवॉशिंग रिले रेस जैसी रोचक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता का व्यावहारिक संदेश दिया गया.

कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे. | Prabhat Khabar Network
कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे. | Prabhat Khabar Network

पीसीआई इंडिया की टीम ने किया अभियान का संचालन

इस अभियान का संचालन पीसीआई इंडिया की सीनियर यूनिट कोऑर्डिनेटर अनामिका श्रीवास्तव के नेतृत्व में ग्राम साथियों के सहयोग से किया गया. सभी विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली.

बिटिया प्रोजेक्ट के तहत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. इसके माध्यम से विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया और स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जायेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola