लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बालमुकुंद लोहरा को मिला झामुमो का समर्थन
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 29 Jan 2026 9:44 PM
लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बालमुकुंद लोहरा को मिला झामुमो का समर्थन
लोहरदगा़ झारखंड प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी है़ प्रत्याशी चयन को लेकर जहां विभिन्न दलों में मंथन और रणनीतिक कवायद चल रही है, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने लोहरदगा नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपने समर्थन की घोषणा की है. जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने बालमुकुंद लोहरा को पार्टी समर्थित उम्मीदवार घोषित किया. जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि झामुमो ने नगर परिषद लोहरदगा के अध्यक्ष पद के लिए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ बालमुकुंद लोहरा को समर्थन देने का निर्णय लिया है़ उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं और बालमुकुंद लोहरा की जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित है. कुड़ू प्रखंड सुंडी समाज का चुनाव सह सम्मेलन आज
कुड़ू़ प्रखंड सुंडी समाज का चुनाव सह प्रखंड सम्मेलन शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के बरहनिया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुड़ू के प्रांगण में आयोजित किया गया है. अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार तथा सचिव पद के लिए दो दावेदार चुनाव मैदान में हैं. चुनाव सुबह 11 बजें से शुरू होगा. चुनाव में प्रखंड के सभी सुंडी समाज के सदस्य भाग लेंगे. दोपहर में भोजन के बाद मतों की गिनती होगी. चार बजे तक चुनाव परिणाम की घोषणा होगी इसके बाद नवचयनित अध्यक्ष व सचिव को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी इसके बाद प्रखंड सम्मेलन होगा. शाम पांच बजे सम्मेलन का समापन होगा. चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










