हेसल में बॉक्साइट लदे ट्रकों की मनमानी, जाम से बेहाल हैं ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

हेसल में बॉक्साइट लदे ट्रकों की मनमानी, जाम से बेहाल हैं ग्रामीण

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिले के हेसल क्षेत्र में बॉक्साइट लदे ट्रकों का परिचालन स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है. भारी वाहनों की लंबी कतारों के कारण सड़कों पर घंटों जाम की स्थिति आम हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. संकरी सड़क और बेतरतीब परिचालन : ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से लेकर देर शाम तक ट्रकों का तांता लगा रहता है. सड़क संकरी होने के कारण जब दोनों ओर से ट्रक आमने-सामने आ जाते हैं, तो घंटों के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है. इस समस्या से स्कूली बच्चों, काम पर जाने वाले लोगों और मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. वाहनों के शोर और उड़ती धूल ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. हिंडाल्को डंपिंग यार्ड से बड़की चांपी तक परिचालन : गौरतलब है कि हेसल में हिंडाल्को कंपनी का बॉक्साइट डंपिंग यार्ड है, जहां से बड़ी संख्या में हाइवा और ट्रकें बड़की चांपी रेलवे साइडिंग तक बॉक्साइट ढोती हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि वाहनों के बेतरतीब परिचालन के कारण न केवल जाम लगता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है. प्रशासन से व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग : ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप की मांग की है. उनकी मांग है कि बॉक्साइट ढुलाई के लिए ट्रकों का परिचालन व्यवस्थित किया जाए या इनके लिए कोई वैकल्पिक मार्ग/ व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी विकराल हो सकती है, जिसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola