डीसी ने जलापूर्ति पाइप लाइन ठीक करायी

Published at :24 Jan 2014 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
डीसी ने जलापूर्ति पाइप लाइन ठीक करायी

लोहरदगा : शहरी जलापूर्ति योजना बाधित होने एवं लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए डीसी सुधांशु भूषण बरवार ने जलापूर्ति पाइप लाइन को दुरुस्त कराया. प्रखंड कार्यालय के पास बने डायवर्सन में रेलवे के काम के लिए कोलकाता से आ रहे क्रेन ने पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था. जिसके कारण पूरे […]

विज्ञापन

लोहरदगा : शहरी जलापूर्ति योजना बाधित होने एवं लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए डीसी सुधांशु भूषण बरवार ने जलापूर्ति पाइप लाइन को दुरुस्त कराया. प्रखंड कार्यालय के पास बने डायवर्सन में रेलवे के काम के लिए कोलकाता से आ रहे क्रेन ने पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया था.

जिसके कारण पूरे शहर में जलापूर्ति व्यवस्था ठप पड़ गयी थी. डीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता शशि भूषण पुरन को बुला कर आवश्यक निर्देश दिया और ब्लॉक के पास स्थित डायवर्सन में खुद पहुंच गये. देर रात तक ठंड में बैठ कर पूरे पाइप लाइन को दुरुस्त कराया और कोयल नदी से जलापूर्ति शुरू करायी.

मौके पर डीसी ने कहा कि नागरिकों को परेशानी हो रही है और वे पानी के लिए कहां जायेंगे. अधिकारी दिन और रात का फर्क को भूल कर थोड़ी मेहनत करेंगे तो निश्चित रूप से पूरे शहर की जनता को सुविधा होगी. उन्हें पानी मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola