बीइओ ने की विद्यालय की जांच

भंडरा-लोहरदगा : भंडरा प्रखंड के भीठा मध्य विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडा नहीं देने की शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद में की गयी थी. इसके बाद भंडरा बीइओ सुरेंद्र सिंह ने मध्य विद्यालय भीठा की जांच की. जांच के दाैरान विद्यालय के बच्चों ने फरवरी माह में अंडा नहीं देने की शिकायत की. […]
भंडरा-लोहरदगा : भंडरा प्रखंड के भीठा मध्य विद्यालय में पढ़नेवाले बच्चों को मध्याह्न भोजन में अंडा नहीं देने की शिकायत मुख्यमंत्री जनसंवाद में की गयी थी. इसके बाद भंडरा बीइओ सुरेंद्र सिंह ने मध्य विद्यालय भीठा की जांच की.
जांच के दाैरान विद्यालय के बच्चों ने फरवरी माह में अंडा नहीं देने की शिकायत की. बीइओ ने बताया कि जांच में अंडा नहीं देने की पुष्टि हुई है. विद्यालय निरीक्षण के दाैरान विद्यालय के तीन पारा शिक्षक अनुपस्थित पाये गये.
जबकि तीनों पारा शिक्षक की हाजिरी रजिस्टर में बनी हुई थी. बीइओ ने बताया कि शिक्षकों की हाजिरी बना कर विद्यालय में नहीं रहने के मामले पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने किसी को छुट्टी नहीं दी है. विद्यालय की जांच रिपोर्ट डीएसइ को सौंपी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




