सरकार स्थानीय नीति लागू नहीं कर सकी: बंधु

Published at :09 May 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
सरकार स्थानीय नीति लागू नहीं कर सकी: बंधु

लोहरदगा. झारखंड जनाधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बंधु तिर्की परिसदन पहुंचे. वहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड के मुख्य मंत्री रघुवर दास ने 30 अप्रैल तक स्थानीय नीति लागू करने की घोषणा की थी, किंतु मई महीना आ जाने के बाद भी स्थानीय नीति की घोषणा नहीं कर सके. स्थानीय नीति अन्य राज्यों […]

विज्ञापन

लोहरदगा. झारखंड जनाधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बंधु तिर्की परिसदन पहुंचे. वहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड के मुख्य मंत्री रघुवर दास ने 30 अप्रैल तक स्थानीय नीति लागू करने की घोषणा की थी, किंतु मई महीना आ जाने के बाद भी स्थानीय नीति की घोषणा नहीं कर सके.

स्थानीय नीति अन्य राज्यों में लागू नीति के आधार पर सरकार को करते हुए यहां के बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराना चाहिए, लेकिन सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है. कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर राज्य के नागरिकों में आक्रोश है. बावजूद इसके सरकार इस पर कोई पहल नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि इसके लिए झारखंड के आदिवासी मूलवासियों को एक होना होगा. झारखंड राज्य बने 14 साल बीत जाने के बाद भी झारखंड का अपेक्षित विकास नहीं हो सका. यह झारखंडियों के लिए दुखद है. मौके पर जनाधिकार मंच के गुलाम मुतुर्जा अंसारी, अब्दुल कुदुश, अमीन अंसारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola