1200 सरकारी चापानलों में 100 पर अवैध कब्जा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ ने जांच की कुड़ू : उपायुक्त आकांक्षा रंजन के आदेश पर प्रखंड के चीरी गांव में सरकारी चापानल में अवैध कब्जे की शिकायत के बाद बीडीओ मनोरंजन कुमार ने मामले की जांच किये. जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा जायेगा. बताया जाता है कि प्रखंड के लगभग 1200 सरकारी चापानलों में […]
विज्ञापन
उपायुक्त के निर्देश पर बीडीओ ने जांच की
आपके शहर में
विज्ञापन
कुड़ू : उपायुक्त आकांक्षा रंजन के आदेश पर प्रखंड के चीरी गांव में सरकारी चापानल में अवैध कब्जे की शिकायत के बाद बीडीओ मनोरंजन कुमार ने मामले की जांच किये. जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा जायेगा. बताया जाता है कि प्रखंड के लगभग 1200 सरकारी चापानलों में लगभग 100 चापानल पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है. दबंगों, सरकारी कर्मियों तथा अन्य ने सरकारी चापानल में समरसेबल मशीन डालते हुए तथा चापानल की घेराबंदी करते हुए कब्जा किया है.
प्रखंड के चीरी पंचायत सचिवालय में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर सरकारी चापानल में अवैध कब्जे की शिकायत किये थे. शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त ने बीडीओ को जांच करते हुए अवैध कब्जा हटाने तथा प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिये थे.
आदेश के बाद बीडीओ मनोरंजन कुमार ने मामले की जांच करते हुए चापानल की घेराबंदी हटाने नहीं तो मामला दर्ज करने की बात कही. इसके बाद अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. बीडीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गयी है. जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन