वर्षों से खराब पड़ी है एटीएम, लोग परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 12:56 AM
विज्ञापन
आक्रोश में हैं ग्रामीण खाता धारक कैरो/लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एक मात्र एटीएम महीनों से बंद है. इसके कारण ग्रामीणों को एटीएम से रुपया निकासी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए दो बैंक एक बैंक ऑफ इंडिया और दूसरा […]
विज्ञापन
आक्रोश में हैं ग्रामीण खाता धारक
कैरो/लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ इंडिया का एक मात्र एटीएम महीनों से बंद है. इसके कारण ग्रामीणों को एटीएम से रुपया निकासी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए दो बैंक एक बैंक ऑफ इंडिया और दूसरा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक है. दोनों बैंको में प्रखंड क्षेत्र के लगभग 44 हजार ग्रामीणों का खाता है.
बैंक में रोजाना खाता धारकों का लंबी लाइन लगी रहती है. बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप दो वर्ष पूर्व बैंक ऑफ इंडिया का एक एटीएम ग्राहकों के सुविधा के लिए लगाया गया था. परंतु एटीएम दो, तीन माह चलने के बाद लगभग डेढ़ वर्ष से खराब है. एटीएम के खराब होने के बाद एटीएम मशीन को बदलने की बात कह कर एटीएम मशीन की देखरेख करनेवाली कंपनी के लोग उठा कर ले गये.
एटीएम मशीन ले जाने के वक्त ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत शाखा प्रबंधक से की थी. लेकिन एटीएम को ठीक की बात शाखा प्रबंधक के द्वारा कहे जाने के बाद ग्रामीण मान गये. लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी एटीएम नहीं लगाये जाने से ग्रामीण खाता धारकों के बीच आक्रोश व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










