किस्‍को में बोले सुदेश महतो - आजसू की सरकार बनी तो पारा शिक्षकों को मेलेगा उनका हक

Updated at : 26 Nov 2019 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
किस्‍को में बोले सुदेश महतो - आजसू की सरकार बनी तो पारा शिक्षकों को मेलेगा उनका हक

लोहरदगा : किस्को बाजार टांड के समीप आजसू पार्टी की ओर से चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने लोहरदगा से पार्टी उम्‍मीदवार नीरू शांति भगत के पक्ष में जनसमर्थन मांगा. इस मौके पर पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, सुबोध प्रसाद, पार्टी प्रवक्‍ता देवशरण भगत मौजूद थे. सुदेश कुमार […]

विज्ञापन

लोहरदगा : किस्को बाजार टांड के समीप आजसू पार्टी की ओर से चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया. आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने लोहरदगा से पार्टी उम्‍मीदवार नीरू शांति भगत के पक्ष में जनसमर्थन मांगा. इस मौके पर पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, सुबोध प्रसाद, पार्टी प्रवक्‍ता देवशरण भगत मौजूद थे.

सुदेश कुमार महतो ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू पार्टी महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाली पार्टी है, जो DC, SDO, CO, BDO एवं जनप्रतिनिधि को गांव तक लाएगी. इससे गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

उन्होंने कहा कि सरकार सबल लोगों की है. इसलिए सरकारी योजनाओं का लाभ के सबल लेागों को ही को मिलता है. गरीब और गरीब होते जा रहा है. उन्‍होंने कहा, हमारी सरकार निर्बल लोगों को हक दिलाएगी.

सुदेश ने कहा कि राज्य में अब दारोगा राज नहीं, बल्कि पब्लिक राज चलेगा. हमारी सरकार में सभी वर्गों के लोगों को न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि राज्य के जन भावनाओं के साथ आजसू पार्टी समर्पित है.

हमारी सहयोगी पार्टी हमेशा राष्ट्रीय मुद्दे ( राम मंदिर और धारा 370 ) पर बात करती रही, लेकिन हमने हमेशा स्‍थानीय मुद्दा उठाया और कहा, इसी मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे व क्षेत्रीय मुद्दों को महत्व देंगे.

सुदेश ने कहा, हमारी सरकार बनेगी तो मदरसे में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा एवं बंद पड़े स्कूल को खुलवाया जाएगा. पारा शिक्षकों को उनका हक दिया जाएगा और निबंधन में काम करने वाले लोगों को समान वेतन दिया जाएगा.

उन्होंने लोगों से अबकी बार गांव की सरकार चुनने की अपील की, उन्होंने सुखदेव भगत पर हमला करते हुए कहा, जो कुछ दिनों तक जिस पार्टी को भला-बुरा कहने से पीछे नहीं हटते थे, वह आज उसी पार्टी में चुनाव लड़ रहे हैं.

मौके पर देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी ने अलग राज्य की लड़ाई लड़ी. आने वाले 23 दिसंबर को आजसू पार्टी झारखंड की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी गांव की आवाज दिल्ली तक पहुंचाने का काम करेगी. सरना कोड लागू करेगी. मौके पर कमल किशोर भगत और पार्टी उम्‍मीदवार नीरु शांति भगत ने भी राज्य के विकास के लिए लोगों से आजसू पार्टी को वोट देने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola