ग्रेड पे 2400 रुपये करने की मांग

झारखंड राज्य उप निरीक्षक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी लोहरदगा : झारखंड राज्य उप निरीक्षक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. संघ अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर है. राजस्व उप निरीक्षक न्यूनतम ग्रेड पे 2400 रुपये करने, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अंचल निरीक्षकों की सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए […]
झारखंड राज्य उप निरीक्षक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
लोहरदगा : झारखंड राज्य उप निरीक्षक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. संघ अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर है. राजस्व उप निरीक्षक न्यूनतम ग्रेड पे 2400 रुपये करने, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अंचल निरीक्षकों की सीधी बहाली पर रोक लगाते हुए 50 प्रतिशत पदों पर वरीयता के आधार पर तथा शेष 50 प्रतिशत पर बहाली सीमित प्रतियोगिता परीक्षा से लेने, जनगणना से समायोजित राजस्व उप निरीक्षकों की गणना भूतलक्षी प्रभाव से करते हुए पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, सीमित प्रतियोगिता परीक्षा हेतु राजस्व उप निरीक्षकों का कार्या अनुभव पांच वर्ष करने, हल्का इकाई का पुनर्गठन करने, राजस्व उप निरीक्षकों को क्षेत्र भ्रमण के लिए दो पहिया वाहन उपलब्ध कराने, राजस्व उप निरीक्षकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने, मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम से राजस्व संबंधी मामले को अलग रखने की मांग कर रहे हैं. मौके पर संघ के अध्यक्ष रामा महतो, राजेंद्र कुजूर, प्रदीप कुजूर, जगरनाथ उरांव, विशाल कुमार, जगदीप भगत, सीताराम टाना भगत, अर्जुन प्रजापति, कुश तिवारी, विकास सोनी, प्रवीण कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










