कचमची की टीम बनी चैंपियन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 12:38 AM
लोहरदगा : एसटी युवा जागृति क्लब चरिमा सिंया टोली नगजुआ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. फाइनल मैच जय मां सरना क्लब कचमची बनाम मनरेगा क्रांति क्लब मदई के बीच खेला गया. इसमें कचमची की टीम पेनाल्टी शूट में 4-2 से विजयी रही. समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार […]
लोहरदगा : एसटी युवा जागृति क्लब चरिमा सिंया टोली नगजुआ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. फाइनल मैच जय मां सरना क्लब कचमची बनाम मनरेगा क्रांति क्लब मदई के बीच खेला गया. इसमें कचमची की टीम पेनाल्टी शूट में 4-2 से विजयी रही.
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार साहू उपस्थित थे. मौके पर आलोक कुमार साहू ने कहा कि इस क्षेत्र में फुटबॉल काफी लोकप्रिय खेल है, यहां होनेवाले टूर्नामेंट को लोग उत्सव के रूप में भी मनाते हैं जहां जहां टूर्नामेंट होता है उस गांव के सभी लोगों की सहभागिता होती है, जो हमारे भाईचारगी को और प्रगाढ़ करता है.
मौके पर तेगा पाहन, रोपा पाहन, शनि पाहन, नारायण उरांव, ताहिर अंसारी, गणेश सोनी, सलिल सिंह, संदीप उरांव, सिखाया उरांव, धीरज उरांव, छोटे उरांव, जयपाल उरांव, अजय उरांव, विजय उरांव, संतोष उरांव, राम किशन उरांव, दिनेश उरांव, बीजू उरांव सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










