गांव गांव में जल संचयन करने के तरीके बताये गये

Updated:
विज्ञापन

किस्को/लोहरदगा : किस्को प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में जल संचयन अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत सचिव, मुखिया, जनसेवक को बारिश के पानी को पंचायत स्तर पर गांव गांव में संचयन करने के तरीका एवं विधि के बारे में जानकारी दी गयी. […]

विज्ञापन

किस्को/लोहरदगा : किस्को प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष में जल संचयन अभियान के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायत के पंचायत सचिव, मुखिया, जनसेवक को बारिश के पानी को पंचायत स्तर पर गांव गांव में संचयन करने के तरीका एवं विधि के बारे में जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश के पानी को रोकने के लिए श्रमदान कर उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. जिससे पानी की समस्या से निजात मिल सके. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जल संचयन के लिए पूरे मेहनत के साथ लोगों के साथ मिल कर अधिक से अधिक तालाबों की सफाई श्रमदान कर करें.

उन्होंने पानी को रोकने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए एवं अन्य उपाय से पानी बचाने के लिए लोगों से अपील की. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप भगत, बीस सूत्री अध्यक्ष अरविंद पाठक, उपाध्यक्ष सुरेश बैठा, जनसेवक महेश चौहान, पंचायत सेवक रामप्रसाद राम, मुखिया सुखमनी लकड़ा, महिला विकास मंडल के सदस्य एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola