धूमधाम से निकली रथ यात्रा, उमड़े लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा जिला में रथ यात्रा के मौके पर भक्ति का माहौल रहा. सुबह से ही लोहरदगा शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर में पूजा अर्चना करनेवालों की भीड़ लगी रही. पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था. मंदिर परिसर के आस पास मेला का दृश्य था. दोपहर बाद रथ यात्रा […]
विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा जिला में रथ यात्रा के मौके पर भक्ति का माहौल रहा. सुबह से ही लोहरदगा शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर में पूजा अर्चना करनेवालों की भीड़ लगी रही. पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था. मंदिर परिसर के आस पास मेला का दृश्य था. दोपहर बाद रथ यात्रा निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान का रथ खींचा.
आपके शहर में
विज्ञापन
भगवान के विग्रहों को सतारूढ़ कर शहर का परिभ्रमण कराया गया. जगन्नाथ स्वामी के रथ को मौसीबाड़ी पहुंचाया गया. भगवान जगन्नाथ नौ दिन तक मौसीबाड़ी में रहेंगे. घुरती रथ के अवसर पर भगवान जगन्नाथ को गुदरी बाजार स्थित जगन्नाथ महाप्रभु के मंदिर में लाया जायेगा. मेला को लेकर लोगों में भक्ति के साथ उत्साह देखा गया. शहरी क्षेत्र के अलावा दूर दराज से लोग रथ यात्रा में शामिल हुए. लोहरदगा में रथ यात्रा का इतिहास काफी पुराना है. यहां 201 साल से निरंतर रथ यात्रा निकाली जा रही है.
इस अवसर पर विधायक सुखदेव भगत सहित कई लोगों ने भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा से सुशोभित रथ को खींच कर आशीर्वाद लिया एवं लोहरदगा के खुशहाली के लिए प्रार्थना की. मौके पर आलोक साहू, मोहन दुबे, कुणाल अभिषेक, सुमित सिंहा, सुबोध राय, उदय केसरी, संजीव साहू, अमर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अभय वर्मा, हीरा लाल अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, पवन सर्राफ, देवनारायण पांडेय, दिनेश पाडेय, सुर्यकांत पाठक, अनिल पांडेय, सुजीत चौधरी, सीताराम शर्मा, राकेश राय, अनिल गुप्ता, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन