योग को लेकर लोगों को जागरूक किया

Updated at : 16 Jun 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
योग को लेकर लोगों को जागरूक किया

लोहरदगा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय से लूथरन उच्च विद्यालय मैदान तक रन फॉर योगा का आयोजन किया गया. उपायुक्त आकांक्षा रंजन के नेतृत्व में यह दौड़ +2 नदिया हिंदू उच्च विद्यालय मैदान से शुरू हुई जो संजय गांधी पथ, […]

विज्ञापन

लोहरदगा : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्लस टू नदिया हिंदू उच्च विद्यालय से लूथरन उच्च विद्यालय मैदान तक रन फॉर योगा का आयोजन किया गया. उपायुक्त आकांक्षा रंजन के नेतृत्व में यह दौड़ +2 नदिया हिंदू उच्च विद्यालय मैदान से शुरू हुई जो संजय गांधी पथ, पावरगंज, अपर बाजार, मिशन चौक होते हुए लुथरन मैदान तक गयी.

दौड़ का आयोजन सुबह साढ़े छह बजे किया गया. इस दौड़ में जिले के पदाधिकारी व कर्मी भी शामिल हुए. इस दौड़ में स्कूल और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही. इस दौड़ में शामिल होने के लिए 16 विद्यालयों, महाविद्यालय के कक्षा आठ से 12 तक के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था. इस दौड़ में लोहरदगा जिले के राजकीयकृत +2 नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय, रा़ बालिका मध्य विद्यालय, रा़ उच्च विद्यालय, रा़ कस्तूरबा बालिका मध्य विद्यालय, रा़ बालिका उच्च विद्यालय, लुथरन मध्य विद्यालय, लुथरन उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन बालिका मध्य विद्यालय, उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय, एमएलए बालिका इंटर महाविद्यालय, रा़ इस्लामियां उर्दू मध्य विद्यालय, रा़ मध्य विद्यालय, रा़ मध्य विद्यालय पावरगंज, रा़ मध्य विद्यालय बरवाटोली, राजकीय हिंदी मध्य विद्यालय और रा़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय शांति आश्रम के छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया था. मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, डीआरडीए निदेशक अखौरी शशांक सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी विशालदीप खलखो, सिविल सर्जन विजय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, जेइ राहुल कुमार, बीडीओ गौतम भगत, किशोर कुमार वर्मा, रवींद्र दत्ता, शैलेंद्र सुमन समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी समेत काफी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola