कार्य प्रगति की जांच कर भौतिक सत्यापन के पश्चात ही भुगतान करें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2019 12:41 AM

विज्ञापन

लोहरदगा : उपायुक्त कार्यालय में डीसी आकांक्षा रंजन ने जिले के तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में ग्रामीण विकास, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण, एनआरइपी, जिला परिषद, लघु सिंचाई प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग द्वारा बनायी जा रही सड़क, पुलिया, पुल, नाली के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गयी. मौके पर […]

विज्ञापन

लोहरदगा : उपायुक्त कार्यालय में डीसी आकांक्षा रंजन ने जिले के तकनीकी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में ग्रामीण विकास, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण, एनआरइपी, जिला परिषद, लघु सिंचाई प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग द्वारा बनायी जा रही सड़क, पुलिया, पुल, नाली के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गयी. मौके पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं से कहा कि कार्य प्रगति की जांच कर भौतिक सत्यापन के पश्चात ही भुगतान करें.

उपायुक्त ने कहा कि सड़क, पुल, पुलिया के निर्माण कार्य के गुणवत्ता में कमी न हो. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त सभी सड़कों को एक सप्ताह के अंदर काम शुरू कराने का निर्देश दिया. यदि एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता है, तो कार्यादेश वापस करने की प्रक्रिया की जाये. जिले के सभी अधूरे सड़कों की प्रगति की समीक्षा कर पूरा कराने का निर्देश दिया.
जिन योजनाओं का निर्माण की अंतिम अवधि समाप्त हुए एवं उसका एकरारनामा विस्तार किया गया, उस पर क्या कार्रवाई हुई, इससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिन योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है उन्हें पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए पूर्ण योजनाओं को हस्तगत कराने का भी निर्देश दिया गया.
एक माह तक कार्य नहीं करनेवाले संवेदकों पर कार्रवाई करें : बैठक में कहा गया कि जिन संवेदकों द्वारा लगातार एक माह तक कार्य नहीं किया गया तो उन संवेदकों पर कार्रवाई करें. जिले में ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य एवं पुल, पुलिया के निर्माण में गति लाने का निर्देश दिया गया, ताकि बरसात के पूर्व कार्य पूरा हो सके. बैठक में उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास उज्ज्वल, डीआरडीए निदेशक अखौरी शशांक सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता, पथ निर्माण, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जिला परिषद, एनआरइपी, लघु सिंचाई प्रमंडल उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola